प्लास्टि कवर से होने वाले नुक्सान पर नानी और आपके बीच संवाद
Share
प्लास्टि कवर से होने वाले नुक्सान पर नानी और आपके बीच संवाद
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Verified answer
प्लास्टिक कवर से होने वाले नुकसान पर मेरे और मेरी नानी के बीच संवाद:-
मैं: नानी जी, आज हमारे स्कूल का ड्रेनेज पाइप जाम हो गया था। जब सफाई करवाई गई तो यह पाया गया कि ये काफी सारे प्लास्टिक की थैलियां, और पैकेट्स के चलते हुआ था। अगर समय पर सफाई नहीं की गई होती तो गंदा प्रदुषित पानी हमारे कक्षा के भीतर भी आ सकता था।
नानी: हां बच्चे। तुम्हे पता है, यही प्लास्टिक के कारण साल दर साल कितने गायो की मौत हो जाती है? प्लास्टिक जल्दी सड़ता नहीं, और इसी कारण इसी पूरी तरह से हम गायब भी नहीं कर सकते। हमारे मिट्टी की क्वॉलिटी भी यह काफी हद तक खराब कर देता है।
मैं: नानी तो ये प्लास्टिक इतने भारी मात्रा में बनती ही क्यों है? (असमंजस मै।)
नानी: क्युकी इसकी कीमत काफी कम होती है, और ज्यादा टिकाऊ और मजबूत होता है।
मैं: क्या प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जा सकता है?
नानी: यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार का प्लास्टिक है। कुछ प्लास्टिक ऐसे रेजिन से बनाए जाते हैं जो कम आपूर्ति या उच्च पुनर्विनिर्माण लागत के कारण रिसाइकिल करने के योग्य नहीं होते हैं।
मैं: तो हम प्लास्टिक कवर का उपयोग कम से कम कैसे के सकते है?
नानी: उनका प्रयोग कम करके। सबसे अच्छा उपाय तो यही होगा कि हम घर पे सिले गए थैलियों का प्रयोग करे। प्लास्टिक कवर हमें किताबो और कॉप्यियो मै कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। इनकी जगह हम ऐसे कवर का उपयोग कर सकते है, जो हमारे वातावरण को स्वस्थ रखने।
मैं: वाह नानी वाह! मैं भी कभी प्लास्टिक का कवर स्टेशनरी से नहीं खरीदूंगी।
(नानी मुस्कुरा कर हां कहती है।)