निबंध विषय पर अनुच्छेद लिखिए- 1.कंप्यूटर आज की आवश्यकता
-विज्ञान का अद्भुत खोज
-बढ़ता प्रयोग
-ज्ञान एवं मनोरंजन का भंडार
-अधिक प्रयोग हानिकारक
Please Help me Friends!
Share
निबंध विषय पर अनुच्छेद लिखिए- 1.कंप्यूटर आज की आवश्यकता
-विज्ञान का अद्भुत खोज
-बढ़ता प्रयोग
-ज्ञान एवं मनोरंजन का भंडार
-अधिक प्रयोग हानिकारक
Please Help me Friends!
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
वर्तमान युग को कंप्यूटर का युग कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। यह आज के युग की आवश्यकता बन गया है। प्रायः सभी छोटे-बड़े कार्यालयों में इसका अनिवार्य रूप से प्रयोग होने लगा है। जैसे पहले मेज पर रखी फाइलें देखकर लगता था कि यह कोई ऑफिस है, आज उसी प्रकार कंप्यूटर देखकर यह अनुमान सहज लगाया जा सकता है।कंप्यूटर नित नया आकर्षक रूप और आकार ग्रहण करते जा रहे हैं। पहले इनका बड़ा-सा मॉनीटर परी मेज को घेर लेता था। मेज के नीचे इनका सी.पी.यू. तथा अन्य उपकरण रखे जाते थे। मॉनीटर के सामने बड़ा सा की-बोर्ड रखकर काम किया जाता था पर आज विज्ञान के प्रभाव के कारण मॉनीटर एक दम पतले और छोटे हो गए हैं जिनमें सी.पी.यू. भी शामिल होता है। इनका बोर्ड छोटा और आकर्षक बन गया है। अब इन्हें कम जगह में रखा जा सकता है।इन्हें लैपटॉप कहते हैं।
कंप्यूटर पर लगभग हर प्रकार का काम किया जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन बिल, कर्मचारियों का लेखा-जोखा, लाखों-करोड़ों खातों का काम ,आदिbइसमें सुरक्षित रहता है। बस एक क्लिक करते ही मन चाहा आँकड़ा हमारे सामने होता है। रेल, मोटर, वायुयान आदि के टिकटों का आरक्षण कंप्यूटर की मदद से किया जाता है। बिजली, पानी, विभिन्न प्रकार के टैक्स, फोन आदि के बिल,-राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण इसक मदद से बनाए जाते हैं। विद्यालयों के अभिलेख, उनसे संबंधित पत्राचार एवं प्रमाण-पत्रों का लेन-देन अब कंप्यूटर ने सुगम कर दिया है। चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांति ला दी है। विभिन्न जाँचों की रिपोर्ट इसकी मदद से बनने लगी हैं, जिसमें गलतियों की संभावना न के बराबर होती है। पुस्तकीय छपाई और चित्रांकन को कंप्यूटर ने नया रूप देकर आकर्षक बना दिया है।
कंप्यूटर ने मनोरंजन को नया रूप प्रदान किया है। अब बच्चों को धूल-मिट्टी और धूप में खेलने की आवश्यकता नहीं रही। वे घर में कंप्यूटर पर विविध प्रकार के खेल-खेलकर अपना मनोरंजन करते हैं। कंप्यूटर समय, धन, और श्रम बचाने वाला अद्भुत उपकरण है। यह दैनिक जीवन की जरूरत बनता जा रहा है, पर हमें इसके साथ अधिक समय बिताने से बचना चाहिए।