मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी दीजिए।मध्य प्रदेश की सारी विशेषताएं और घूमने के स्थान और सभी चीजों के बारे में जानकारी दीजिए।100 से 250 शब्दों में ।
Share
मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी दीजिए।मध्य प्रदेश की सारी विशेषताएं और घूमने के स्थान और सभी चीजों के बारे में जानकारी दीजिए।100 से 250 शब्दों में ।
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
मध्य प्रदेश भारत का एक बहुत प्रमुख राज्य है जिसको इसका नाम देश के केंद्र में स्थित होंगे की वजह से मिला है। मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है और यह यहां आने वाले पर्यटकों को अपने कई ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों, किले, महलों से काफी आकर्षित करता है। मध्य प्रदेश की यात्रा करना किसी भी पर्यटक के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा क्योंकि यहां पर कई नेशनल पार्क और वाईल्डलाइफ सेंचुरी हैं, जिसमें कई लुप्तप्राय प्रजाति के वनस्पति और जीव भी पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश उन कुछ राज्यों में से एक है जो चारों और से कई राज्यों से घिरा हुआ है, इस राज्य की एक अलग बात यह भी है कि यह अपनी सीमा किसी भी देश के साथ साझा नहीं करता है। अगर आप मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को एक बार जरुर पढ़ें, इसमें हमने मध्य प्रदेश के टॉप 20 घूमने की जगह और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी दी है।मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध खजुराहो अपनी कामुक नक्काशी से सजे अपने आश्चर्यजनक मंदिरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। खजुराहो मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित छोटा शहर है जो मध्ययुगीन काल में भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का शानदार नमूना है। यहां स्थित हिंदू और जैन मंदिरों की वास्तुकला प्रेम के एक खास रूप को दर्शाती है।बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के सबसे खास पर्यटकों स्थलों में से एक है जो पुराने समय में रीवा के महाराजाओं के लिए शिकारगाह था। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघ अभयारण्य के रूप पूरी दुनिया में जाना जाता है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क दुनिया में रॉयल बंगाल टाइगर्स घनत्व के लिए दुनिया भारत में प्रसिद्ध है। यह उद्यान वन्यजीव और बहुतायत में वनस्पतियों के वजह से एक बहुत ही सुंदर जंगल है। इस पार्क में स्तनधारियों की 22 से ज्यादा और अविफौना की 250 प्रजातियां पाई जाती हैं।ग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर में अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना-जाता है। यह शहर चारों तरफ से सुंदर पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है जो अपने गौरवशाली अतीत को बताता है। ग्वालियर का किला शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। जय विलास महल और सूर्य मंदिर ग्वालियर के कुछ ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने के बाद आप इन्हें कभी नहीं भूल सकते। मशहूर शास्त्रीय संगीतकार तानसेन का मकबरा भी यहाँ का एक महत्वपूर्ण स्थान है। हर साल नवंबर / दिसंबर के महीने में शहर में चार दिवसीय तानसेन संगीत उत्सव का आयोजन किया जाता है।
Hope it works
Hope it works please mark me as brainliest