दशहरा पर निबंध 150 शब्द
Share
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
दशहरा निबंध
दशहरा (विजयादशमी या आयुध-पूजा) एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार है जो पूरे भारत के लोगों के द्वारा हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये एक धार्मिक और पारंपरिक उत्सव है जिसे हर बच्चों को जानना चाहिये।
यह पर्व पूरे भारत देश में मनाया जाता है। दशहरा को लोग विजयादशमी के नाम से भी जानते है, इसे पूरे भारत के लोग जबरदस्त उत्साह और खुशी के साथ मनाते है। ये भारत के प्रमुख धार्मिक त्योहारों में से एक है। ऐतिहासिक मान्यताओं और प्रसिद्ध हिन्दू धर्मग्रंथ रामायण के अनुसार ऐसा उल्लिखित है कि भगवान राम ने रावण को मारने के लिये देवी चंडी की पूजा की थी। लंका के दस सिर वाले राक्षस राजा रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा की बेइज्जती का बदला लेने के लिये राम की पत्नी माता सीता का हरण कर लिया था। तब से जिस दिन से भगवान राम ने रावण को मारा उसी दिन से दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है
कुछ लोग का यह मानना है की माँ दुर्गा ने महिषासुर से लगातार नौ दिनों तक युद्ध करके दशहरे के दिन ही महिषासुर का वध किया। विजयादशमी भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा यानी माँ दुर्गा का महिषासुर पर विजय के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा का पर्व है।
Answer:
दशहरा पर निबंध 2020: दशहरा का पर्व एक ऐसा त्यौहार है जो की भारत के हर शहर में मनाया जाता है| यह दिन माँ गौरी को समर्पित किया जाता है| यह त्यौहार हिन्दू धर्म के लोगो के लिए एक बहुत ही अहा त्यौहार है| यह पर्व हर साल नवरात्रि के आखरी दिन के बाद आता है| इस दिन लंका नरेश रावण का पुतला जलाया जाता है| इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योकि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रावण का वद्ध किया था और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कर