(ग) समास की परिभाषा लिखें एवं उनके भेदो के नाम भी लिखें।
Share
(ग) समास की परिभाषा लिखें एवं उनके भेदो के नाम भी लिखें।
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Explanation:
दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए एक नवीन एवं सार्थक शब्द को समास कहते हैं। जैसे – 'रसोई के लिए घर' इसे हम 'रसोईघर' भी कह सकते हैं। संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओं में समास का बहुतायत में प्रयोग होता है।
Answer:
समास की परिभाषा
समास का मतलब है संक्षिप्तीकरण। दो या दो से अधिक शब्द मिलकर एक नया एवं सार्थक शब्द की रचना करते हैं। यह नया शब्द ही समास कहलाता है।
यानी कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक अर्थ को प्रकट किया जा सके वही समास होता है। जैसे:
समास के उदाहरण :
कमल के सामान चरण : चरणकमल
रसोई के लिए घर : रसोईघर
घोड़े पर सवार : घुड़सवार
देश का भक्त : देशभक्त
राजा का पुत्र : राजपुत्र आदि।
सामासिक शब्द या समस्तपद : जो शब्द समास के नियमों से बनता है वह सामासिक शब्द या समस्तपद कहलाता है।
पूर्वपद एवं उत्तरपद : सामासिक शब्द के पहले पद को पूर्व पद कहते हैं एवं दुसरे या आखिरी पद को उत्तर पद कहते हैं।
समास के भेद
समास के छः भेद होते है :
1 तत्पुरुष समास
2 अव्ययीभाव समास
3 कर्मधारय समास
4 द्विगु समास
5 द्वंद्व समास
6 बहुव्रीहि समास