2. परम्परागत राजनीति विज्ञान के स्वरूप तथा क्षेत्र को स्पष्ट कीजिए।
Share
2. परम्परागत राजनीति विज्ञान के स्वरूप तथा क्षेत्र को स्पष्ट कीजिए।
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
राजनीति विज्ञान एक सामाजिक विज्ञान है। अंग्रेजी भाषा मे इसको political science कहते है। इसके अन्तर्गत सामाजिक जीवन के राजनैतिक सम्बन्ध एवं संगठनों का अध्ययन आता है। आगे जानेंगे राजनीति विज्ञान की परिभाषा, राजनीति विज्ञान का क्षेत्र।
राजनीति का अंग्रेजी समानार्थक शब्द " पाॅलिटिक्स" यूनानी भाषा के शब्द से बना है। इसका अर्थ है-- "नगर राज्य" प्राचीन यूनान मे छोटे-छोटे "नगर राज्य" होते थे। अरस्तु के समय मे यूनान मे एथेन्स, स्पार्टा आदि अनेक नगर राज्य थे। ये नगर राज्य अपने आप मे एक स्वतंत्र संगठित इकाई होते थे। " पाॅलिटिक्स" शब्द से इन्ही नगर राज्यों की शासन व्यवस्था का बोध होता था। धीरे-धीरे समय बीतता गया। मानव समाज मे व्यापक राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक परिवर्तन हुए। फलतः अब नगर राज्यों का स्थान राष्ट्रीय राज्यों ने ले लिया। राज्य के आकार को बढ़ाने मे पहले धर्म, फिर विज्ञान का बहुत बड़ा हाथ रहा। राज्य के आकार के बढ़ने के साथ-साथ राजनीति का क्षेत्र भी व्यापक होता गया। आधुनिक काल मे जीवन के सभी अंगों का अध्ययन वैज्ञानिक ढंग से होने लगा है। अतः राज्य से सम्बंधित मानव के कार्य-कलापों का अध्ययन भी व्यवस्थित रूप से वैज्ञानिक ढंग से किया जाने लगा। राज्य-विषयक यह अध्ययन ही राजनीतिक-विज्ञान कहलाता है।
Explanation:
राजनीतिक विज्ञान की परिभाषा (rajniti vigyan ki paribhasha)
राजनितिक विज्ञान की परिभाषा देते हुए विद्वानों ने उसके अलग-अलग पहलुओं को देखा है। राजनीतिक विज्ञान की परिभाषाएं निम्न दो दृष्टिकोण से की है--
(अ) परम्परागत दृष्टिकोण
इस दृष्टिकोण के विद्वानों ने राजनीतिक विज्ञान के अध्ययन का मुख्य क्षेत्र राज्य व सरकार को माना है। इन विद्वानों की मुख्य परिभाषाएं निम्न प्रकार है--
गिल क्राइस्ट के शब्दों मे
" राजनीतिक विज्ञान के अन्तर्गत राज्य एवं सरकार का अध्ययन किया जाता है।" ये विद्वान मानते है कि राज्य और सरकार पृथक नही हैं।
गार्नर के शब्दों मे
" राजनीतिक विज्ञान का प्रारंभ और अन्त राज्य से होता है।"
लीकाॅक के शब्दों में
" राजनीतिशास्त्र सरकार का अध्ययन करता है।"उक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि राजनीतिशास्त्र राज्य पर केन्द्रित है तथा राज्य ही राजनीतिशास्त्र के अध्ययन का मुख्य विषय है।
(ब) आधुनिक दृष्टिकोण
इस दृष्टिकोण के विद्वानों ने राजनीतिक विज्ञान की परिभाषा को राज्य तक सीमित नही रखा है, बल्कि इसमे राज्य के अतिरिक्त सम्पूर्ण राजनीतिक व्यवस्था को भी शामिल किया है। इस दृष्टिकोण की मुख्य परिभाषाएं निम्न प्रकार है--
डाॅ. हजसार और स्टीवेन्सन " राजनीतिक विज्ञान अध्ययन का वह क्षेत्र है, जो प्रमुख रूप से शक्ति सम्बन्धों का अध्ययन करता है। इन शक्ति सम्बन्धों के कुछ प्रमुख रूप है व्यक्तियों मे परस्पर व्यक्ति और राज्य के मध्य शक्ति सम्बन्ध और राज्यों मे परस्पर शक्ति सम्बन्ध।"