(ख) शिक्षा मनुष्य को मनुष्य बनाती है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान होता है। शिक्षित मनुष्य ही राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान कर सकते हैं। वैसे तो मनुष्य की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है और उसकी प्रथम गुरु उसकी माँ होती है, जो नवजात शिशु में संस्कारों को सिंचित करती रही है। जब तक बच्चा विद्यालय जाने के योग्य नहीं हो जाता परिवार में माँ के अतिरिक्त अन्य सदस्य भी उसके गुरु की भांति उसे शिक्षित करते रहते हैं । परिवार के बाद शिक्षा प्राप्त करने का सबसे अच्छा स्थान विद्यालय होता है। यहाँ आकर उसका सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय में पुस्तकीय ज्ञान के अलावा उसे नृत्य-संगीत एवं खेल-कूद आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। छात्रों द्वारा अपनी-अपनी रूचि के अनुसार खेलों का चयन किया जाता है। चुनी हुई गतिविधियों में दक्षता प्राप्त कने के लिए वे दिन-रात अथक परिश्रम करते हैं। विद्यालय के प्रशिक्षक भी उनमें जान डालने का कार्य करते हैं, तभी ऐसे विद्यार्थी देश का नाम विश्व में स्वर्णाक्षरो में लिखवा देते हैं।
(i) शिक्षा के बिना मनुष्य किसके समान होता है ? (क) राक्षस
(ख) पशु
(ग) ज्ञानी
(घ) परिश्रमी
(ii) मनुष्य की प्रथम गुरु कौन होती है?
(क) माँ
(ख) पिता
(ग) भाई
(घ) दादा-दादी
(iii) परिवार के बाद मनुष्य कहाँ शिक्षा प्राप्त करता है ?
(क) मंदिरों में
(ख) मठों में
(ग) आश्रम में
(घ) विद्यालय में
(iv) विद्यालय में पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त और क्या-क्या सिखाया जाता है ?
(क) उद्योग, व्यापार आदि
(ख) नृत्य-संगीत एवं खेल-कूद आदि
(ग) कृषि कार्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
(v) कैसे मनुष्य राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान कर सकते हैं ?
(क) आलसी मनुष्य (ग) शिक्षित मनुष्य
(ख) धनवान मनुष्य (घ) अशिक्षित मनुष्य
(vi) बच्चे का सर्वांगीण विकास कहाँ होता है?
(क) विद्यालय में (ग) मित्रों के साथ
(ख) घर में (घ) खेल के मैदान में
Share
Verified answer
Answer:
1 शिक्षा के बिना मनुष्य किसके समान होता है ?
(ख) पशु
2- मनुष्य की प्रथम गुरु कौन होती है?
(क) माँ
3- परिवार के बाद मनुष्य कहाँ शिक्षा प्राप्त करता है ?
(घ) विद्यालय में
4 - विद्यालय में पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त और क्या-क्या सिखाया जाता है ?
(ख) नृत्य-संगीत एवं खेल-कूद आदि
5- कैसे मनुष्य राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान कर सकते हैं ?
(ग) शिक्षित मनुष्य
6- बच्चे का सर्वांगीण विकास कहाँ होता है?
(क) विद्यालय में
1) (ख) पशु
2) (क) माँ
3) (घ) विद्यालय में
4) (ख) नृत्य-संगीत एवं खेल-कूद आदि
5) (ग) शिक्षित मनुष्य
6) (क) विद्यालय में