भारत एक अनोखा देश है इस विषय पर 5 पंक्तियों में स्वमत लिखिए
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
मेरे देश का नाम भारत है। भारत को इंडिया तथा हिंदुस्तान नाम से भी जाना जाता है। मेरे देश की जनसंख्या लगभग 1 अरब 21 करोड़ है। यहां अनेक भाषाओं और बोलियों को बोलने वाले लोग निवास करते हैं।
मेरा देश धार्मिक विविधता वाला देश है। हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मों को यहां एक समान दृष्टि से देखा जाता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।
भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया भर में विख्यात है। इसी से अभिभूत होकर लाखों विदेशी नागरिक प्रतिवर्ष यहां घूमने के लिए आते हैं।
यहां अनेक संत और महात्माओं ने जन्म लिया है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, गांधी आदि महापुरुष हमारे आदर्श रहे हैं।
महान हिमालय से रक्षित तथा पवित्र गंगा से सिंचित हमारा भारत एक स्वतंत्र आत्मनिर्भर देश है।
मेरा देश लोकतंत्र में विश्वास रखता है। यहां सभी को उन्नति करने के समान अवसर प्राप्त हैं।
mark me brainliest
Answer:
भारत एक अनोखा देश है इस विषय पर 5 पंक्तियों में स्वमत लिखिए।
भारत वह देश है जहाँ विविधता में एकता है।
भारत के लोगों के अलग-अलग धर्म, जाति, राज्य हैं, लेकिन वे भाईचारे के साथ एक साथ रहते हैं।
भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं।
भारत में बहुत समृद्ध विरासत और स्मारक भी हैं। इसमें कई खूबसूरत मंदिर, मस्जिद, महल आदि हैं।
भारत की कला शानदार है। यह कला, संगीत, नृत्य में बहुत समृद्ध है।
आशा है यह आपकी सहायता करेगा...