अर्थ के आधार पर वाक्यों को पहचानिए और उनके भेदों के नाम लिखिए।
(क) वाह! शरबत पीकर मजा आ गया।
(ख) यदि नवीन ने सच बोला होता तो प्रवीन न डाँटता।
(ग) इस कमरे से तुरंत निकल जाइए।
(घ) कौशल्या ने क्या बनाया है?
(ङ) आपकी यात्रा मंगलमय हो।
(च) सुखदेव से चला नहीं जाता।
(छ) काश! अनुपमा पुस्तक दे देती।
(ज) शायद कल्पना नौएडा न जाए!
Share
क =विस्मयादिबोधक वाक्य
ख= संकेतवाचक वाक्य
ग= आज्ञा वाचक वाक्य
घ= प्रश्नवाचक वाक्य
ड= इच्छा वाचक वाक्य
च= निषेधवाचक वाक्य
छ= विस्मयादिबोधक वाक्य
ज= संदेश वाचक वाक्य