फ़सलों के त्योहार क्यों मनाए जाते हैं ?
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
हमारे देश में विभिन्न प्रकार के फसलों के त्योहार मनाए जाते हैं,मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और भोगाली बिहू, देश के विभिन्न राज्यों में इन त्योहारों को मनाने के पीछे का उद्देश्य सूर्य देवता का आभार प्रकट करना है, क्योंकि फसलों के पकने में सूर्य की भूमिका अहम होती है।लोहड़ी पौष माह के अंतिम दिन, सूर्यास्त के बाद माघ संक्रांति से पहली रात मनाया जाता है। यह प्राय: 12 या 13 जनवरी को पड़ता है। लोहड़ी के आस-पास ही 14 या 15 जनवरी को भारत के कई राज्यों में मकर संक्रांति या खिचड़ी और तमिलनाडु में पोंगल मनाया जाता है।इन त्योहारों का केवल कृषि और धार्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि इनका संबंध स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। ये त्योहार हमारे शरीर में से अस्वस्थ पदार्थों को खत्म कर, एक नई स्फूर्ति प्रदान करने में सहायक होते हैं, जो शरीर, मन और आत्मा को ताजगी प्रदान करता है।