अनुच्छेद लेखन प्रकृति के प्रातः कालीन सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए
Share
अनुच्छेद लेखन प्रकृति के प्रातः कालीन सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Explanation:
निबंध लेखन - प्रातः काल का भ्रमण पर निबंध
July 02, 2017
निम्न चित्रों को ध्यान से देखिए और इनके आधार पर आप जो ग्रहण करते हैं, उसकी रूप-रेखा मानकर वर्णन कीजिए। अगर आप हिंदी निबंध के विषय में विस्तर से जानना चाहते है, तो यहां पढ़े।
AMP
प्रस्तुत चित्र प्रातःकाल के दृश्य का रूप है। प्रातःकाल सड़क पर भ्रमण करने के लिए युवा, बच्चे, वृद्ध तथा स्त्रियाँ निकल पड़े हैं। कुछ लोग बाग़ में टहल रहे हैं। ग्रामीण लोग भी इस सुहावने दृश्य में नज़र आते हैं, जो हल-बैलों, के साथ अपने खेतों की ओर जा रहे हैं। कुछ ग्रामीण दूध और फल तथा सब्जी लेकर शहर की ओर जाते हुए नज़र आते हैं।
‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है‘ अंग्रेज़ी भाषा का यह कथन सत्य सिद्ध होता है। यदि शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित है, तो मस्तिष्क भी मंद एवं बीमार होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार भोजन बहुत आवश्यक होता है, उसी प्रकार व्यायाम की भी आवश्यकता होती है। केवल संतुलित भोजन लेने से ही शरीर में स्फूर्ति और ताज़गी रहती है, अपितु व्यायामक रने से शरीर चुस्त रहता है। व्यायाम का एक रूप प्रातःकाल भ्रमण भी है। प्रातःकाल भ्रमण करने से भी शरीर स्वस्थ एवं कांतिमय बना रहता है।
प्रातःकाल भ्रमण का अर्थ है- प्रातःकाल के समय घूमना या सैर करना। ‘प्रातःकाल का समय‘ का अर्थ है- सूर्य उदय होने से पूर्व का समय, अर्थात जब रात का अँधेरा मिटने लगता है। प्रातः काल का अर्थ अँधरे में उठना नहीं होता है और न धूप निकलने के बाद के समय को ही प्रातःकाल कहा जाता है। भ्रमण का अर्थ है, धीरे-धीरे चहलकदमी करते हुए टहलना, भ्रमण का अर्थ दौड़ना भी नहीं है। ठीक ढंग से अपनी उम्र के अनुसार घूमना ही भ्रमण है, इसमें न तो बहुत ही धीमी गति से चलना होता है और न ही बहुत तेज़ गति से। प्रातःकाल के भ्रमण में इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है, कि घूमने के लिए ऐसे स्थानों का चुनाव किया जाए, जो धूल से रहित हों तथा पेड़-पौधों से युक्त हों। इससे वहाँ का वातावरण और वायु स्वच्छ रहती है। लोग विशेषतः प्रातःकाल उद्यानों में भ्रमण करते हैं।
Please Thanks, Follow and mark as Brainleist.