जैव विविधता क्या है? यह मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं ? विस्तार से लिखिए।
Share
जैव विविधता क्या है? यह मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं ? विस्तार से लिखिए।
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
जैव विविधता से तात्पर्य पृथ्वी पर पाए जाने वाले विभिन्न प्राणियों, वन्यजीवों और पेड़-पौधों की प्रजातियों से है।
इस पृथ्वी पर लाखों जीव निवास करते हैं और जीवो में अनेक विभिन्तायें हैं। यहां पर छोटे से सूक्ष्म अमीबा से लेकर विशाल हाथी और व्हेल मछली के रूप में अनेक जीव निवास करते हैं। यही जैव विविधता का एक रूप है।
जैव विविधता का महत्व मानव जीवन के महत्वपूर्ण है। क्योंकि सभी प्राणी और पेड़-पौधे आदि मिलकर एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। जिसमें सब एक दूसरे पर निर्भर हैं और एक दूसरे के लिए उपयोगी हैं। हर प्राणी पारिस्थितिकी तंत्र का एक अंग है। उदाहरण के लिए पेड़-पौधे और वायुमंडल जिसकी वजह से हम सांस लेते हैं, वह जल जिसे हम पीते हैं, वह मिट्टी जिसमें हम खाद्यान्न उत्पन्न करते हैं। यह सब पारिस्थितिकी तंत्र का जाल हैं।
सभी प्राणी भी एक दूसरे पर निर्भर हैं। मांसाहारी प्राणी अपने भोजन के लिए शाकाहारी प्राणियों पर निर्भर है, तो शाकाहारी प्राणी अपने भोजन के लिए वनस्तपतियों पर निर्भर हैं। इस पारिस्थितिकी तंत्र से सभी प्राणियों में एक संतुलन बना रहता है। यह तंत्र प्रकृति का स्वयं से विकसित किया गया एक तंत्र है और केवल मानव ही नही हर प्राणी के लिये महत्वपूर्ण है।
Please mark it brainliest