निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
क)लक्ष्मण के अनुसार वीर क्या नहीं किया करते?’ राम लक्ष्मण परशुराम’ संवाद के आधार पर उत्तर दीजिए।
ख)कवि के अनुसार फसल क्या है?’ फसल’ कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
ग)क्या आप इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि बेटी अपनी मां के सबसे निकट और उसके दुख सुख में साथी होती है ? ‘कन्यादान’ कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
घ)कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है? ‘ सूर’ के पदों के आधार पर उत्तर दीजिए।
(Class 10 Hindi A Sample Question Paper)
Share
Verified answer
क)लक्ष्मण ने परशुराम को वीरता का व्रत धारण करने वाले धैर्यवान और क्षोभ रहित बताते हुए कहा की आप जैसे महान मुनि को अपशब्द बोलना शोभा नहीं देता। आप वीर हैं।वीर अपनी वीरता युद्ध में दिखाते हैं बातों से अपना वर्णन नहीं करते। शत्रु को युद्ध में उपस्थित पाकर अपने प्रताप की डींग मारने वाले कायर होते हैं ।ख) कवि के अनुसार फसल मनुष्य की लगन और शारीरिक परिश्रम के साथ-साथ प्रकृति के जादुई संयोग का परिणाम है। जब मनुष्य और प्रकृति मिलकर कार्य करते हैं तभी फसल होती है। कविता में फसल उपजाने के लिए आवश्यक तत्वों की बात कही है वह है नदियों के पानी का जादू, करोड़ों हाथों का परिश्रम, मिट्टी के अदभुत गुण ,सूर्य की किरणें और हवा।
ग) हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि बेटी अपनी मां के सबसे करीब होती है बेटी मां के साथ सबसे ज्यादा वक्त बिताती है ,बेटी का मां के साथ अधिक लगाव होता है और उसके सुख-दुख को भली भांति जानती और समझती है। वह अपनी मां की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करना जानती है।
घ) गोपियों के हृदय में श्री कृष्ण के प्रति अगाध प्रेम था। उन्हें सिवाय श्री कृष्ण के कुछ और सूझताता ही नहीं था। वे उनकी रूप माधुरी में इस प्रकार उलझी हुई थी, जिस प्रकार चींटी गुड़ पर आसक्त होती है। जब एक बार चींटी गुड़ से चिपक जाती है, तो फिर वहां से कभी छूट नहीं पाती। वे उसके लगाव में वही अपना जीवन त्याग देती है।गोपियों को ऐसा प्रतीत होता है कि उनका मन श्रीकृष्ण के साथ ही मथुरा चला गया है। वे हारिल पक्षी के तिनके के समान मन ,वचन और कर्म से उनसे जुड़ी हुई थी। उनकी प्रेम की अनन्यता ऐसी थी कि रात दिन सोते जागते वे उन्हें ही याद करती रहती थी।
Answer:
your answer is this............