(ख) उठो लाल अब आँखें खोलो, पानी लाई हूँ, मुँह धो लो। बीती रात कमल-दल फूले, उनके ऊपर भौरे झूले। चिड़ियाँ चहक उठी पेड़ों पर, बहने लगी हवा अति सुन्दर। नभ में न्यारी लाली छाई, धरती ने प्यारी छवि पाई। भोर हुआ सूरज उग आया, जल में पड़ी सुनहरी छाया। ऐसा सुदर समय न खोओ, मेरे प्यारे अब मत सोओ।
1. माँ बेटे को क्या कहकर जगा रही हैं ?
(क) पुत्र (ख) लाल
(ग) वीर (घ) बेटा
2. रात बीतने पर कौन सा फूल खिला है ?
(क) गुलाब (ख) चमेली
(ग) गेंदा (घ) कमल
3. चिड़ियाँ कहाँ चहक उठी है ?
(क) पेड़ो पर (ख) घर में
(ग) छत पर (घ) मुंडेर पर
4. नभ में क्या छाई है?
(क) बादल (ख) उजाला
(ग) कालिमा (घ) लाली
5. भोर होने पर क्या उग आया ?
(क) चाँद (ख) सूरज
(ग) तारे (घ) फूल
Share
Answer:
उठो लाल अब आँखें खोलो,
पानी लायी हूँ मुंह धो लो।
बीती रात कमल दल फूले,
उसके ऊपर भँवरे झूले।
चिड़िया चहक उठी पेड़ों पे,
बहने लगी हवा अति सुंदर।
नभ में प्यारी लाली छाई,
धरती ने प्यारी छवि पाई।
भोर हुई सूरज उग आया,
जल में पड़ी सुनहरी छाया।
नन्ही नन्ही किरणें आई,
फूल खिले कलियाँ मुस्काई।
इतना सुंदर समय मत खोओ,
मेरे प्यारे अब मत सोओ।
— सोहनलाल द्विवेदी
Verified answer
1) (ख) लाल
2) (घ) कमल
3) (क) पेड़ो पर
4) (घ) लाली
5) (ख) सूरज