books are our best friends . keeping this statement in your mind write how books helps in our life.
please write in hindi
Share
books are our best friends . keeping this statement in your mind write how books helps in our life.
please write in hindi
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते हैं की पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं। बचपन में जब हम छोटे थे तो माँ पुस्तकों में चित्र दिखाकर ही हमे कहानियाँ सुनाया करती थी। नर्सरी की कक्षा में पुस्तकों में केला, आम, अमरूद, इमली, पतंग जैसी अनेक चीजें दिखाकर ही हमारे टीचर पढ़ाते थे।
धीरे-धीरे हम सभी बढ़ते चले जाते हैं और इसके साथ हमारी पुस्तकें भी बदलती जाती हैं। कॉलेज या विश्वविद्दालय में आ जाने पर हमारी पुस्तकें और मोटी हो जाती है। एक पुस्तक सदैव अच्छी मित्र होती है। सभी लोग यह कहते है।
Contents show
पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र है पर निबंध Essay on Books are Our Best Friends in Hindi
पुस्तकों को बहुत सी श्रेणी में बांटा जा सकता है जैसे स्कूल की पुस्तकें, कॉलेज और विश्वविद्यालय की पुस्तकें, डिक्शनरी, साहित्यिक पुस्तकें जैसे आत्मकथा, उपन्यास, रेखाचित्र, व्यंग, आलोचना, कहानियां, इत्यादि। कॉलेज में हर विषय की अपनी अलग पुस्तके होती हैं।
इंजीनियरिंग की अलग पुस्तके होती हैं, डॉक्टरी का कोर्स करने वालों के लिए अलग पुस्तके होती हैं। इसी तरह वकालत के लिए मोटी मोटी पुस्तकें होती हैं जिसमें सभी तरह के कानूनी, नियम और धाराएं लिखी होती हैं। आईएस (IAS) पीसीएस (PCS) जैसी प्रशासनिक परीक्षाओं के लिए अलग पुस्तके होती हैं।
पुस्तको से हमें हर तरह का ज्ञान प्राप्त होता है। इतिहास की पुस्तक पढ़कर हमें पता चलता है कि कौन सा राजा किस प्रकार का था, किस तरह वह राज्य करता था और उसने अपने राज्य में क्या सुधार किए।
उसी तरह भूगोल की पुस्तक पढ़कर हमें विश्व और अपने देश की जलवायु, ऋतुओं, फसलों, नदी, पर्वत, जंगलों मौसम इत्यादि के बारे में जानकारी मिलती है। नागरिक शास्त्र की पुस्तक पढ़कर हमें अपने देश के संवैधानिक ढांचे की जानकारी मिलती है।
hope this helps you friend
pls mark me as brainliest answer dear
thank you