शक्ति का वैध प्रयोग पर ek lekha likhe 500 sabad likhe
Share
शक्ति का वैध प्रयोग पर ek lekha likhe 500 sabad likhe
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Explanation:
ज्ञान लोगों को शक्ति प्रदान करने वाला सबसे अच्छा और उपयुक्त साधन है, ज्ञान वह प्रकाश है जिसे पृथ्वी पर किसी तरह के अंधकार द्वारा दबाया नही जा सकता है। उन लोगों पर निश्चित पकड़ बनाने के लिए, जिन्हें समझ नहीं है, ज्ञान लोगों को सामाजिक शक्ति प्रदान करता है। ज्ञान और शक्ति एक व्यक्ति के जीवन की विभिन्न कठिनाइयों में मदद करने के लिए सदैव साथ में चलती है। हम यह कह सकते हैं कि ज्ञान शक्ति देता है, और शक्ति ज्ञान प्रदान करती है।एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि “ज्ञान ही शक्ति है”, जिसका अर्थ है कि ज्ञान में काफी शक्ति है और यह संसार की सभी भौतिक शक्तियों को जीतने की क्षमता रखता है। यदि व्यक्ति को एक बार केवल ज्ञान की शक्ति प्राप्त हो जाए, तो उसे किसी वस्तु से डरने की आवश्यकता नहीं है। हमें परिस्थितियों का समाधान करने के लिए आसान और प्रभावी तरीकों के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना होता है क्योंकि यह जीवन के प्रत्येक पहलू में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ज्ञान एक शक्ति का साधन
ज्ञान बहुत शक्तिशाली कारक है, जो हमें हमारे जीवन में सरलता से नाम, शोहरत, सफलता, शक्ति और पद प्राप्त करने में हमारी सहायता करता है। हम यह कह सकते हैं कि, धन और शारीरिक शक्ति भी, शक्ति के महत्वपूर्ण उपकरण है हालांकि, दोनों में से कोई भी ज्ञान के बराबर शक्तिशाली नहीं है। धन और शारीरिक शक्ति न तो ज्ञान को खरीद सकते हैं और न ही चुरा सकते हैं। यह तो केवल निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
ज्ञान एक शक्ति है, लेकिन शक्ति से ज्ञान नहीं आता है। ज्ञान “अनुभव या अध्ययन से प्राप्त कि जा सकने वाली वस्तु है। किसी चीज़ के बारे में विशिष्ट जानकारी सीखना ही ज्ञान है। लोगों के लिये ज्ञान एक शक्ति का साधन है। ज्ञान को इस दुनिया में कोई हरा नहीं सकता है। लोगों की समझदारी ज्ञान पर निर्भर करती है पर एक ज्ञान ही है जो लोगों को समाज में रहने की शक्ति प्रदान करता है।निष्कर्ष
ज्ञान हमें हमारी योजनाओं को सही रुप से कार्यान्वित करने में सहायता करता है और सही व गलत के साथ ही अच्छे और बुरे में अन्तर करने में भी सक्षम बनाता है। यह हमारी अपनी कमजोरी और दोषों पर विजय पाने में मदद करने के साथ ही साहस और आत्मविश्वास के साथ खतरों और कठिनाइयों का सामना करने में सक्षम बनाता है। यह व्यक्ति के जीवन में मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करने के द्वारा अधिक शक्तिशाली बनाता है।
Hope it helps you !! plz mark it as brainliest
refer the attachment given above!!