Essay on importance of books ? In hindi
Share
Essay on importance of books ? In hindi
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
पुस्तकें हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण रोल अदा करती हैं क्योंकि पुस्तकों से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। पुस्तकें हमारी अच्छी मित्र होती हैं एक पुस्तक जितना वफ़ादार और कोई नहीं होता है। एक पुस्तक ज्ञान तो हमें देती ही हैं इससे हमारा अच्छा ख़ासा Pustakमनोरंजन भी हो जाता है। इसीलिए पुस्तकों को हमारा मित्र कहना गलत नहीं होगा।
पुस्तकें (Books) तो प्रेरणा का भंडार होती हैं इन्हें पढ़कर ही हमें जीवन में महान कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। पुस्तक अपने विचारों और भावनाओं को दूसरों तक पहुंचाने का सबसे अच्छा साधन है।
प्राचीन समय में पुस्तकें आसानी से प्राप्त नहीं होती थी उस समय पुस्तक की प्रिटिंग (Printing) करना आसान काम नहीं था। उस वक्त ज्ञान का माध्यम केवल वाणी के द्वारा ही किया जाता था। आज के आधुनिक युग में प्रिंटिंग का आविष्कार होने से पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। हर विषय पर अब जानकारियां हर भाषा में पुस्तकों में प्रकाशित होने लगी हैं।
कुसंगति में रहने से तो अच्छा होता है के आप अकेले रहकर पुस्तक पढ़ें जिससे आपको गहरे ज्ञान की प्राप्ति होगी और कुसंगति में रहकर तो आपको बुरे विचार हासिल होंगे। पुस्तक पढने से आपके मन का अन्धकार खत्म होता है और आपके मन में प्रकाश का उजाला पैदा होता है और बदले में हमसे यह कुछ लेती भी नहीं।
पुस्तकें चरित्र निर्माण का सबसे अच्छा साधन होती हैं अच्छे विचारों , प्रेरणादायक कहानियों से भरपूर किताबों से देश की युवा पीढ़ी को एक नयी दिशा दी जा सकती है। इनसे ही देश में एकता का पाठ पढ़ाया जा सकता है। इसीलिए पुस्तकें ज्ञान की बहती हुई गंगा हैं जो कभी नहीं थमती। किन्तु देखा गया है के कुछ पुस्तकें ऐसी भी होती हैं जो हमारा गलत मार्ग दर्शन करती हैं इसीलिए हमें ऐसी पुस्तकों को पढने से बचना चाहिए हमेशा ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक पुस्तकें ही पढनी चाहिए|
Pls mark as brainliest.
Thank you
किताब से अच्छा और सच्चा मित्र किसी का हो ही नहीं सकता है। किताब व्यक्ति के ज्ञान को बढ़ाने में सहायता करते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि- "किताब का ज्ञान व्यर्थ है।" मगर यह सत्य नहीं है। यदि किताबी ज्ञान बुरी होती तो वेदव्यास जी, बाल्मीकि जी रामायण एवं महाभारत जैसे महान ग्रंथ को नहीं लिखते।
आज महाभारत एवं रामायण को हर घर में पढ़ा जाता है। स्कूली पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत की एक अलग किताब को रखा जाता है ताकि बच्चों को बताया जा सकें अपने भारत के ग्रंथ के विषय में।
किताब से व्यक्तित्व का विकास होता है। जीवन की सफलता किताब में होती है। आज भले ही हम पढ़ाई में इंटरनेट और कंप्यूटर का सहायता ले रहे मगर जब हाथ में किताब होती है तो मजा आ जाता है।
किताब का अपना एक महत्त्व है जो पढ़ता है वह समझता है।