समय अमूल्य धन है. निबंध
Share
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
[tex]\huge\mathcal{\fcolorbox{aqua}{azure}{\red{ANSWER}}}[/tex]
समय अमूल्य धन है
भूमिका : फ्रैंकलिन का कथन है- .तुम्हे अपने जीवन से प्रेम है, तो समय को व्यर्थ मत गँवाओं क्योकि जीवन इसी से बना है।. समय को नष्ट करना जीवन को नष्ट करना है। समय ही तो जीवन है। ईश्वर एक बार एक ही क्षण देता है और दूसरा क्षण देने से पहले उसको छीन लेता है। समय ही एक ऐसी वस्तु है जिसे खोकर पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता। समय का कोई मोल नहीं हो सकता। श्रीमन्नारायण ने लिखा है-.समय धन से कही अधिक महत्वपूर्ण है। हम रुपया-पैसा तो कमाते ही है और जितना अधिक परिश्रम करे उतना ही अधिक धन कमा सकते है? परन्तु क्या हजार परिश्रम करने पर भी चौबीस घण्टों में एक भी मिनट बढ़ा सकते है? इतनी मूलयवान वस्तु का धन से फिर क्या मुकाबला। इससे समय की महत्ता पर स्पष्ट प्रकाश पड़ता है।
समय के सदुपयोग का अर्थ है- उचित अवसर पर उचित कार्य पूरा कर लेना। जो लोग आज का काम कल पर और कल का काम परसो पर टालते रहते है, वे एक प्रकार से अपने लिए जंजाल खड़ा करते चले जाते है। मरण को टालते-टालते एक दिन सचमुच मरण आ ही जाता है। जो व्यक्ति उपयुक्त समय पर कार्य नहीं करता, वह समय को नष्ट करता है। एक दिन ऐसा आता है, जबकि समय उसको नष्ट कर देता है। जो छात्र पढ़ने के समय नहीं पढ़ते, वे परिणाम आने पर रोते है।
समय रुकता नहीं। जिसे उसका उपयोग करना है, उसे तैयार होकर उसके आने का अग्रिम इन्तजार करना चाहिए। जो समय के निकल जाने पर उसके पीछे दौड़ते है, वे जिंदगी ने सदा घिसटते-पिटते रहते है। समय सम्मान माँगता है। इसलिए कबीर ने कहा है-
काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलय होगा, बहुरि करेगा कब।।
जो जाति समय का सम्मान करना जानती है, वह अपनी शक्ति को कोई गुना बढ़ा लेती है। यदि सभी गाड़ियाँ अपने निश्चित समय से चलने लगे तो देश में कितनी कार्यकुशलता बढ़ जायेगी। यदि कार्यालय के कार्य ठीक समय पर सम्पन्न हो जाएँ, कर्मचारी समय के पाबन्द हो तो सब कार्य सुविधा स हो संकेगे। यदि रोगी को ठीक समय पर दवाई न मिले तो उसकी मौत भी हो सकती है। अतः हमे समय की गंभीरता को समझना चाहिए। गाँधी जी एक मिनट देरी से आने वाले व्यक्ति को क्षमा नहीं करते थे। आप ही सोचिये, सृष्टि का यह चक्र कितना नियमित है, कितना समय का पाबन्द है? यदि एक भी धरती अपनी धुरी पर घूमने में देरी कर जाए तो परिणाम क्या होगा? विनाश और महाविनाश। अतः हमे समय की महत्ता को समझना चाहिए।
Verified answer
समय अमूल्य धन है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। समय हमारे जीवन का सबसे मूल्यवान संपत्ति है, क्योंकि हम समय को वापस नहीं पा सकते हैं। हमें समय को सदैव महत्वपूर्णता देनी चाहिए और इसका सदुपयोग करके अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करनी चाहिए। इस विषय पर एक निबंध लिखना बहुत रोचक हो सकता है।
[tex]samay[/tex]