Is chitr ka chitr varnan karo Hindi me
Share
Is chitr ka chitr varnan karo Hindi me
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
हर नागरिक के लिए सबसे प्यारा है उसका देश। फौजी देश की सम्पूर्ण रूप से रक्षा करते है। देश के शान और उसकी रक्षा करने के लिए अपने प्राणो की आहुति दे देते है। उसे कहते है फौजी। देश के सरहद पर अपना सर कटाने वाला और अपनी सारी इच्छाओं और खुशियों को दाव पर लगाने वाला वह है हमारे देश के फौजी। वह ना कड़ी धूप से डरते है और ना आंधी से और ना ही किसी आपदा से ,बस देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए हँसते हँसते अपने प्राणो की आहुति दे देते है।
फौजी देश की सबसे बड़ी सम्पतियों में से एक है। वे राष्ट्र के संरक्षक है और हर कीमत पर अपने नागरिको की रक्षा करते है और निस्वार्थ भाव से देश के सेवा के लिए तत्पर तैयार रहते है और देश हित को सबसे ऊपर रखते है। फौजी की नौकरी और उसकी दुनिया कठिन और चुनौतियों से भरी होती है। उनकी सैनिक शिक्षा में कड़ी प्रशिक्षण होती है। एक अच्छा फौजी बनने के लिए बहुत सारे त्याग करने पड़ते है। फौजी हमेशा कठिनाइयों के बावजूद अपने कर्तव्यों को पूरा करते है। फौजी अपनी आर्मी को साथ लेकर चलती है और एकता बनाये रखती है। किसी भी युद्ध के खिलाफ फौजी ईमानदारी और बहादुरी के साथ लड़ते है।
एक सच्चा फौजी देश के लिए जीता है और देश के लिए मर मिटता है। एक देश चैन की नींद सोता है क्यूंकि फौजी रात भर जागकर अपने कर्तव्यों का पालन करते है। फौजी का महत्वपूर्ण कर्त्तव्य है कि वह बिना किसी स्वार्थ के अपने देश के लिए जान की बाज़ी लगा दे। फौजी को हर समय सतर्क रहना पड़ता है। वह रेगिस्तान और बर्फीले पहाड़ो की ठंड में निडर होकर देश की रक्षा करते है।वह प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद के साथ उन्हें सुरक्षित गंतव्य स्थान पर ले जाते है।
वे दुश्मनो के आगे निडर होकर लड़ते है और देश की हर हालत में हिफाज़त करते है। एक फौजी का भी अपना परिवार होता है। वह एक भाई ,बेटा ,पिता और एक पति है। लेकिन देश के आगे वह इन सारे रिश्तों को पीछे छोड़ देश की रक्षा के लिए सरहद पर लड़ता है। वह हमेशा हर पल चौकन्ना रहता है। फौजी सभी देशवासियों के लिए एक सुनिश्चित वातावरण रखने का प्रण लेती है।
Explanation:
hope it will help you.
mark as brainliest please
and thank