समय का सदुपयोग
* क्योां
* कै से
* िुरुपर्ोग केितरे
plz..I need a one page essay
Share
समय का सदुपयोग
* क्योां
* कै से
* िुरुपर्ोग केितरे
plz..I need a one page essay
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
प्रस्तावना:- संसार में समय को सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान धन माना गया है। अतः हमें इस मूल्यवान धन अर्थात समय को व्यर्थ ही नष्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि बिता हुआ समय वापस नहीं लौट पाता। इसके विषय में एक कहावत प्रशिद्ध है “गया वक्त फिर हाथ आता नहीं, समय किसी की प्रतीक्षा नही करता।” समय का महत्व इस बात से भी स्पष्ट है कि यदि धन खो जाए तो पुनः कमाया जा सकता है। यदि स्वास्थ्य खो जाए तो उसको भी प्राप्त कर सकते है। परन्तु समय एक बार हाथ से निकल जाए तो पुनः लौट कर नही आ सकता। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते है। वो ही जीवन मे सफल होता है।
प्रत्येक क्षण सीमित है:– हमारे जीवन का प्रत्येक क्षण सीमित है। हम कई कार्यो को सीमित समय पे करने की जगह समय की कीमत जाने बगेर उसे टालते जाते है और फिर पछताते है कि काश हमने ये काम उस वक्त कर दिया होता। एक कहावत भी है। “अब पछताय होत क्या जब चिड़िया चूक गयी खेत” इसलिए प्रत्येक कार्य हमे सही समय पर कर लेना चाहिए। वेसे भी भगवान ने हमे जितना समय दिया है। उसे ज्यादा किसी के पास एक क्षण भी नही होता है। इसलिय हमे हमारे जीवन का प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना चाहिए। समय का सदुपयोग करके निर्धन धनवान, निर्बल सबल, मूर्ख विद्धवान बन जाता है।
Verified answer

समय के सदुपयोग की विधि:– समय के सदुपयोग की सबसे अच्छी विधि है। प्रत्येक कार्य को को करने के लिए उसके अनुकूल समय तय करना तथा समय के अनुकूल कार्य को निर्धारित करना। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। आलसी मनुष्य कभी समय का सदुपयोग नही कर सकता। आलस्य उसकी उन्नति के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। आलस्य के कारण वह समय के महत्व को नही समझ पाता और समय के सदुपयोग और समय के अनुकूल चलने में असमर्थ रहता है। इसलिए आलस्य को त्याग कर समय की महत्ता पर ध्यान जरुरी है। तब ही आलस्य व्यक्ति समय के साथ चल पायेगा।
समय के सदुपयोग की कहानी:- समय के रहते प्रत्येक कार्य कर देना चाहिए ऐसा हम मानते है और ऐसा होना भी चाहिए। परंतु उससे ज्यादा ये बात है कि मनुष्य में आलस्य ज्यादा अगर हो तो, वो उसके लिए ज्यादा हानिकारक है। इससे संबंधित एक कहानी है। वो इस प्रकार है।समय महासपुरुषो का साथ देता है:- आप सब को तो ये बात पता ही है, कि संसार मे जितने भी महापुरुष व मेघावी व्यक्ति हुए है। उन्होंने अपने दमयवक बुद्धिमतापूर्वक सदुपयोग किया है। नेपोलियन का उदाहरण हमारे सम्मुख है। केवल पाँच मिनट ही देरी से युद्ध भूमि में पहुचने के कारण वह पराजित हो गया तथा कैद कर लिया गया। अतः हमें अपने सभी कार्य समय पर ही करना चाहिए। आज का काम कल पर नही टालना चाहिए।
उपसंहार:– समय के सदुपयोग से मनुष्य के विचार गम्भीर और पवित्र होते हैं। अतः हमारा कर्तव्य है कि हम समय का पूरा-पूरा और उचित लाभ उठायें। खेल के समय खेले तथा पढने के समय पढ़े। समय के सदुपयोग से ही जीवन मे सुख, शांति और ऐशवर्य की प्राप्ति होती है तथा मनुष्य जीवन की ऊंचाइयों को छू लेता है।