Sabha ka Pati samast pad aur samas
Share
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Explanation:
sabhapati is the right answer.
सभा का पति का समसत पद और समास लिखो
समसत पद ( सभा का पति ) = ( सभापति ) समास का नाम = ( तत्पुरुष समास )
समास की परिभाषा
समास का मतलब है संक्षिप्तीकरण। दो या दो से अधिक शब्द मिलकर एक नया एवं सार्थक शब्द की रचना करते हैं। यह नया शब्द ही समास कहलाता है। यानी कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक अर्थ को प्रकट किया जा सके वही समास होता है। जैसे:
समास के उदाहरण : -
कमल के सामान चरण : चरणकमल
रसोई के लिए घर : रसोईघर
सामासिक शब्द या समस्तपद :- जो शब्द समास के नियमों से बनता है वह सामासिक शब्द या समस्तपद कहलाता है।
समास के छः भेद : -
1.तत्पुरुष समास 2अव्ययीभाव समास 3>कर्मधारय समास 4.द्विगु समास 5.द्वंद्व समास 6.बहुव्रीहि समास
तत्पुरुष समास के प्रकार :
कर्म तत्पुरुष :- ‘को’ के लोप से यह समास बनता है। जैसे: ग्रंथकार : ग्रन्थ को लिखने वाला
करण तत्पुरुष :- ‘से’ और ‘के द्वारा’ के लोप से यह समास बनता है। जैसे: वाल्मिकिरचित : वाल्मीकि के द्वारा रचित
सम्प्रदान तत्पुरुष :- ‘के लिए’ का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: सत्याग्रह : सत्य के लिए आग्रह
अपादान तत्पुरुष :-‘से’ का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: पथभ्रष्ट: पथ से भ्रष्ट
सम्बन्ध तत्पुरुष :- ‘का’, ‘के’, ‘की’ आदि का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: राजसभा =राजा की सभा
अधिकरण तत्पुरुष :- ‘में’ और ‘पर’ का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: जलसमाधि : जल में समाधि