SHORT ESSAY ON :
MERA DESH BHARATVARSH
(OUR COUNTRY INDIA) IN HINDI
in 100-150 Words.
Share
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Answer:
मेरे देश का नाम भारत है। भारत को इंडिया तथा हिंदुस्तान नाम से भी जाना जाता है। मेरे देश की जनसंख्या लगभग 1 अरब 21 करोड़ है। यहां अनेक भाषाओं और बोलियों को बोलने वाले लोग निवास करते हैं।
मेरा देश धार्मिक विविधता वाला देश है। हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मों को यहां एक समान दृष्टि से देखा जाता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।
भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया भर में विख्यात है। इसी से अभिभूत होकर लाखों विदेशी नागरिक प्रतिवर्ष यहां घूमने के लिए आते हैं।यहां अनेक संत और महात्माओं ने जन्म लिया है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, गांधी आदि महापुरुष हमारे आदर्श रहे हैं।
महान हिमालय से रक्षित तथा पवित्र गंगा से सिंचित हमारा भारत एक स्वतंत्र आत्मनिर्भर देश है।
मेरा देश लोकतंत्र में विश्वास रखता है। यहां सभी को उन्नति करने के समान अवसर प्राप्त हैं।
भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी आदि शत्रुओं से लोग डटकर मुकाबला कर रहे हैं। मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। 15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं।
भारत के नागरिकों को आशा है कि मेरा देश फिर से अपने प्राचीन गौरव को हासिल कर सकेगा और एक दिन विश्वगुरू बनेगा। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता।
Explanation:
hope it is helpful.................
Answer:
मेरा देश भारत महान है। हम भारतवासी इसकी माता के समान इन शब्दों में स्तुति करते हैं- वन्देमातरम्। यह एशिया महाद्वीप के बड़े देशों में से एक है। इसी जनसंख्या 100 करोड़ से भी अधिक है। यह विश्व का सबसे बड़ा प्रजातन्त्र प्रणाली वाला देश है। इसके उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में हिन्द महासागर। इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर ठाठे मारता है।हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है। इसमें विभिन्न धर्मों के लोग हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन आदि शान्ति और प्रेमपूर्वक रहते हैं। उन सभी के पूजास्थल और तीर्थस्थल हैं। ये सभी मिलकर भारत की सुन्दरता को बढ़ाते हैं। विश्व का सातवाँ आश्चर्य ताजमहल भारत में स्थित है। मेरे देश भारत की शोभा निराली है। यहाँ गर्मी, सर्दी, बसन्त, पतझड़ सभी ऋतु समय समय आती रहती हैं। यहाँ कश्मीर की सुन्दरवादियाँ हैं तो राजस्थान का विशाल रेगिस्तान भी है।मेरा देश भारत धनधान्य से भरपूर है। यह तो देव भूमि हैं जहाँ हर प्रकार की सुख सुविधा धरती माता हमें देती रहती है।