आपके प्रिय खेल पर निबंध लिखे।
शब्द-सीमा=100-150 शब्द
[tex] \ttकेवल \: मेरे \: प्रभु \: उत्तर \: दें.[/tex]
Share
आपके प्रिय खेल पर निबंध लिखे।
शब्द-सीमा=100-150 शब्द
[tex] \ttकेवल \: मेरे \: प्रभु \: उत्तर \: दें.[/tex]
Sign Up to our social questions and Answers Engine to ask questions, answer people’s questions, and connect with other people.
Login to our social questions & Answers Engine to ask questions answer people’s questions & connect with other people.
Verified answer
Answer:
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को चुस्त और मन को दुरुस्त रखने के लिए ‘खेल‘ बहुत ही जरूरी है। किसी भी इंसान के लिए थोड़ी बहुत ही शारीरिक गतिविधि करना बहुत ही जरूरी होता है।
और आजकल तो डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं और खेल इसका अच्छा माध्यम है। इससे ना केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि इसके साथ-साथ मनोरंजन भी हो जाता है।
जिससे दिमाग भी अच्छा रहता है और साथ-ही-साथ यह हमें कई बीमारियों से भी दूर रखता है। बच्चे अलग-अलग तरह के खेल को खेलते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं- क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, बास्केटबॉल, शतरंज आदि। पर, मेरा प्रिय खेल फुटबॉल है।
मैं इसे बचपन से खेलता आया हूँ, मेरी इसमें काफी रुचि है। फुटबॉल एक सहनशीलता वाला खेल है क्योंकि इसमें खिलाड़ियों को 90 मिनट तक लगातार भागना होता है, इसीलिए इसे कम सहनशक्ति वाले लोग नहीं खेल सकते।
Explanation:
Hello prabhu aapke haath kabhi Thakte nahi kya thx dete time lol kaise ho apna name Bata bhi dijiye Etna kyu sharmana
Answer:
⚘ निबंध
[tex]\rule{200}2[/tex]
⠀⠀⠀⠀⠀मेरा प्रिय खेल - खो-खो
हम सबको खेलना बहुत पसंद होता है। हमेशा ही हम अपने दोस्तों के साथ मिलकर अलग-अलग खेल खेलते रहते है। मैदान मे खेल खेलने से न सिर्फ हमारा मनोरंजन होता हैं, उसके साथ हमारे शरीर ही व्यायाम की जरूरतेभी पूरी होती हैं और हमारा शरीर स्वस्थ राहत हैं। संघ मे खेल खेलने से हममें अनुशासन और सद्भावनाए भी जागृत होती हैं।
मैदान में कभी हम क्रिकेट खेलते है, तो कभी कबड्डी, तो कभी खो-खो। लेकिन सभी खेलो में मेरा पसंदीदा खेल है, खो-खो।मैं हर दिन खो-खो मेरे दोस्तों के साथ मिलकर हमारे घर के पासवाले मैदान मे खेलता हूँ। छुट्टी के दिनों में तो हमारा बस एक ही काम होता है खो-खो खेलना।
खो-खो मैदानी खेल है लेकिन इसे खेलने मे न सिर्फ बल उसके साथ बुद्धि का भी इस्तमाल होता हैं।इस खेल को खेलने में अलग ही आनंद है इसलिए मुझे यह खेल सबसे प्यारा है।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
⚘ अधिक जानकारी :-
निबंध -
निबंध उस गद्य रचना को कहते हैं जिसमें सीमित आकार के भीतर किसी विषय का वर्णन या प्रतिपादन एक विशेष निजीपन, स्वच्छंदता, सौष्ठव और सजीवता तथा आवश्यक संगति और सभ्यता के साथ किया गया हो।
[tex]\rule{200}2[/tex]
निबंध के अंग -
स्तर की दृष्टि से निबंध मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं:
शैली की दृष्टि से निबंध चार प्रकार के होते हैं:
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
⚘ संबंधित अन्य प्रश्न :-
मेरी पहली रेल यात्रा पर एक अनुच्छेद 80-100 words
https://brainly.in/question/33151389